सौरभ शर्मा केस में बड़ा अपडेट: भ्रष्टाचार की जांच में जुटे एक और अफसर का तबादला, मुंबई भेजे गए ज्वाइंट डायरेक्टर

  • परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस के भ्रष्टाचार की जांच में जुटे एक और अधिकारी का अचानक तबादला हो गया है।

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केस के भ्रष्टाचार की जांच में जुटे एक और अधिकारी का अचानक तबादला हो गया है। इस बार मामले की जांच कर रहे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय का मुंबई ट्रांसफर किया गया है। आपको बता दें कि, अगस्त 2024 में ही आदेश राय भोपाल में पदस्थ किए गए थे। लेकिन, एक साल से कम समय में ही उन्हें दूसरे राज्य पहुंचा दिया गया है।

ये कोई पहली बार नहीं, इसे पहले सौरभ शर्मा केस की जांच में जुटे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर तुषार श्रीवास्तव का भी 18 फरवरी को अचानक दिल्ली तबादला किया गया था। वहीं, अब ज्वाइंट डायरेक्टर आदेश राय का ट्रांसफर मुंबई किया गया है। उन्होंने 8 महीने के कार्यकाल में सौरभ शर्मा और राजेश शर्मा से जुड़े मामलों को लेकर कार्रवाई की थी।

संदिग्ध कार में रखे थे 6-7 बैग

आपको बता दें कि, पिछले साल 18 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के अगले दिन यानी 19 दिसंबर को भोपाल से सटे मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर एक लावारिस क्रिस्टा कार खड़ी दिखी, जिसे लोगों ने संदिग्ध मानकर पूलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की पड़ताल की तो उसमें 6-7 बैग रखे दिखे।

बैग में निकला 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश

कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था, जिसके बाद IT की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला। जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद ED और IT भी सक्रिय हो गई।

ED ने कई ठिकानों पर की छापामारी

27 दिसंबर को जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित आवास में जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

6 करोड़ से ज्यादा की FD निकली

सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की FD मिली थी। परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला। 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

22 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago