Tuesday, March 17, 2026

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeदेशहम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन भारत पर पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई करता है...

हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन भारत पर पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे- जयशंकर की दो टूक

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन भारत पर पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी हाई टेंशन के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान सामने आया है। MEA जयशंकर ने कहा है कि भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर सैन्य हमले होते हैं,तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।दरअसल, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदे मंत्री अब्बास अर्घची के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर चर्चा हुई, तो MEA ने पाकिस्तान के लिए दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर सैन्य कार्रवाई होगी तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करने के लिए भारत को मजबूर किया गया।

इसमें कोई संदेह ना हो कि सख्त जवाब मिलेगा…: एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “अगर पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की गई तो उसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा। भारत का इरादा स्थिति को और बिगाड़ने का नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान हम पर सैन्य हमला करता है तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही सख्त जवाब दिया जाएगा।”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments