हेलो सर… कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था बड़ा खेल! पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उड़ गए होश

हेलो सर… कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था बड़ा खेल! पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उड़ गए होश

मुंबई आशीष सिंह

मुंबई: मुंबई में एक बिल्डिंग में कुछ ऐसा हुआ जो हैरान कर देने वाला था. जहां लोग विदेशी नागरिकों से वायग्रा और दूसरे प्रतिबंधित दवाइयां बेचने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे. दरअसल, महाराष्ट्र की मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 10 ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है.

इस कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इस कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों को वायग्रा और प्रतिबंधित दवाइयां (Restricted medicines) उपलब्ध कराने के नाम पर बड़ी रकम वसूली जा रही थी. साकीनाका पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में 72 कॉर्प बिल्डिंग में अवैध कॉल सेंटर चलने की गुप्त जानकारी एएसआई कांबले को मिली थी.

रंगेहाथ पकड़े गए
पुलिस को मिली इस गुप्त जानकारी के आधार पर एपीई राजे, एपी चौधरी, एपी टोडकर, एपी शेख, एएसआई कांबले की टीम ने दो पंचों की मदद से छापा मारा. वहां आरोपी वीसी डायलर का उपयोग कर वीओआईपी कॉल के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों से बात करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए.

मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू
पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आरोपी अपना झूठा नाम बता रहे थे. साथ ही वे बिना लाइसेंस और प्रिस्क्रिप्शन के वायग्रा, सियालिस (ईडी) दवाइयां बेचकर सरकार और नागरिकों को धोखा दे रहे थे. घटनास्थल से पुलिस ने कुछ सामग्री जब्त की है. साकीनाका पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम असद मोहम्मद (उम्र 32) कॉल सेंटर मालिक, ज़ैद शेख (उम्र 32), ओवेस शेख (उम्र 27), तौफीक शेख (उम्र 20), अदनान सैय्यद (उम्र 21) और रेहान खान (उम्र 18) हैं. इन सभी से पुलिस ने 6 हार्ड डिस्क, 2 मोबाइल, 1 पेन ड्राइव, कंप्यूटर डेटा और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं.

ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

17 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago