महाराष्ट्र के पालघर में शिकार करने गए दोस्त, सूअर समझकर जिसे मारी गोली वह निकला कोई और, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

महाराष्ट्र के पालघर में शिकार करने गए दोस्त, सूअर समझकर जिसे मारी गोली वह निकला कोई और, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

मुंबई आशीष सिंह

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को उसके समूह के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर जंगली सूअर समझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 29 जनवरी को हुई इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक तरफ खाना बन रहा था, दोस्त को ही समझ लिया सूअर और मार दी गोली

उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीणों का एक समूह जंगली सूअर के शिकार के लिए पालघर के मनोर क्षेत्र के बोरशेती वन क्षेत्र में गया था। पालघर के पुलिस उपाधीक्षक अभिजीत धारशिवकर ने बताया, “शिकार के दौरान कुछ ग्रामीण समूह से अलग हो गए। एक शिकारी ने उन्हें जंगली सूअर समझ लिया और उन पर गोली चला दी। गोली लगने से दो ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।”

धारशिवकर के अनुसार, मृतक की पहचान बोरशेती निवासी रमेश वर्था (60) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कि जंगली सूअर समझ वर्था की हत्या से घबराए समूह ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बजाय शव को झाड़ियों में छिपा दिया और वहां से भाग गया। धारशिवकर के मुताबिक, वर्था की पत्नी ने सोमवार को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्रामीणों का एक समूह 28 जनवरी को मनोर के बोरशेती वन क्षेत्र में शिकार करने गया था। धारशिवकर के अनुसार, वर्था अगले दिन समूह में शामिल हुआ और उस स्थान की ओर जा रहा था, जहां भोजन तैयार किया जा रहा था।

सूअर का शिकार तो नहीं हुआ मगर दोस्त की मौत हो गई

उन्होंने आगे बताया कि सूखे पत्तों पर वर्था के कदमों की आहट सुन समूह के एक सदस्य सागर नरेश हदल (28) ने उसे कथित तौर पर जंगली जानवर समझ लिया और उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। धारशिवकर के मुताबिक, हदल सहित अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेने और उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर गई, जहां उन्हें बुधवार को वर्था का क्षत-विक्षत शव मिला। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और हदल सहित नौ लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य अपराधों में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ntvtime

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

6 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

11 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago