हॉस्टल अधीक्षकों का “बाल संरक्षण एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यशाला हुई संपन्न

हॉस्टल अधीक्षकों का “बाल संरक्षण एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यशाला हुई संपन्न
डिंडौरी : 06 फरवरी, 2025
आज गुरूवार को सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत जनजाति कार्य विभाग और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से जिला डिंडोरी कार्यालय में “बाल संरक्षण “ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रत्ती सिंह सिंन्द्राम, सहायक संचालक श्री पुरषोत्तम राजपूत के द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधीक्षकों को बाल संरक्षण अंतर्गत जेजे एक्ट और पॉक्सो के बारे में बताया गया। साथ ही सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत डिज़ाइन किया गया। करिकुलम में गतिविधि सत्र के माध्यम से विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को ’’गुड टच – बेड टच’’ और जे जे एक्ट – पॉकसो एक्ट के बारे में बताया जा रहा हैं। कार्यशाला में प्राप्त अधीक्षक अपने अपने हॉस्टल में बच्चों के साथ सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत छात्रावासों में “ सक्षम सुझाव / प्रश्न पेटी “ बनाएँगे और प्रति सप्ताह “सक्षम हेल्प मंच “ के नाम से गतिविधि अंतर्गत उस पेटी को छात्रों के समक्ष खोलेंगे और उसमे आये हुए प्रश्नों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत हॉस्टल में स्टडी कार्नर और बीएमएस(व्यवहार प्रबंधन तंत्र प्रणाली चार्ट ) का स्थापन करेंगे। कार्यशाला में डिंडोरी जिले के समस्त विकास खंड के हॉस्टल अधीक्षक शामिल रहें। सक्षम कार्यक्रम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री महाराणा श्री प्रताप सिंह परमार और विकासखंड प्रबंधक श्री नीरज तिवारी, श्री उमेश कुमार, श्री प्रवीण उपाध्याय , श्री अनुराग दुवे जी और भागीरथ द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago