Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...

ग्राम पंचायत मालपुर में...

डिंडोरी जिले के शाहपुरा जनपद के ग्राम पंचायत मालपुर में आज नर्मदा जयंती...
Homeबिहारहोली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर लोगों को दी बधाई,

होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर लोगों को दी बधाई,

होली मिलन समारोह में अबीर गुलाल लगाकर लोगों को दी बधाई,

गोह (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय के रफीगंज रोड स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सिकेंदर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष विंदेश्वरी शर्मा ने अपने बड़ही समाज के लोगों को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द एवं भाइचारे का पर्व है। इसमें सभी मतभेद को दूर कर एक भाईचारे का संदेश स्थापित करें। किसी भी कार्य में समाज के लोगों को एकजुट होना जरूरी है। समाज के विकास के लिए एकता ही बल प्रदान करता है। इस लिए सभी लोग अपने घर में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व को मनाएं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोग अपने में हर्ष जाहिर किया है। इस मौके पर विजय शर्मा, त्रिलोकी नाथ मिस्त्री, राजेश शर्मा, अनिल मिस्त्री, श्रीकांत शर्मा, राजू कुमार, अरुण कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, हजारी शर्मा, संजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments