2 बच्चों के पिता का साली पर आया दिल, प्रपोजल ठुकराने पर कर लिया किडनैप

दीपक तिवारी
सागर: एकतरफा प्यार में पागल जीजा ने मां के साथ जा रही अपनी ही साली का अपहरण कर लिया। मामला केसली थाना क्षेत्र का है। मां की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर तीन आरोपितों गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपितों के पास से युवती को बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपित जीजा और उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सुबह पांच बजे किया किडनैप

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे युवती अपनी मां के साथ शौच को गई थी, जहां से लौटते समय उसके जीजा सत्यपाल राजपूत बोलेरो कार से वहां आया और अपने चार अन्य साथियों के साथ युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर भगा ले गया। युवती की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

दो बच्चों का पिता है आरोपी जीजा

पुलिस ने आरोपितों पर मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपित सत्यपाल राजपूत अपनी साली को पसंद करता था, जबकि उसकी पत्नी के दो बच्चे हैं, उससे शादी करना चाहता था।

साली को शादी का प्रस्ताव

उसने साली से शादी का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन साली ने जब उसे मना कर दिया तो आरोपित ने अपने साथियों के साथ उसके अपहरण की योजना बनाई और गुरुवार को उसे उठा ले गया।

इस तरह पुलिस ने पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली कि मोकला रोड गोशाला के पास कुछ लड़के एक लड़की को लेकर खड़े हैं। पुलिस तत्काल वहां पहुंची, जहां पुलिस ने 24 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया।उसके साथ ही पुलिस ने अमित घोषी, अनूप उर्फ मुन्ना घोषी, रामकृष्ण उर्फ रामकेश आदिवासी को पकड़ लिया, जबकि आरोपित व उसका साथी ऊदल हरिजन मौके से भाग निकला। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो को जब्त कर लिया है। गाड़ी अमित घोषी के पास मिली।

ntvtime

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

22 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

42 minutes ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

1 hour ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago