दीपक तिवारी
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महारशिवरात्रि से होली, रमजान, जैसे त्योहारों के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर अधिकारियों संग बैठक की. सीएम ने साफ कहा कि जन आस्था को पूरा सम्मान है लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की जानकारी मिल रही है, इसके खिलाफ फौरन एक्शन लिया जाए.
‘आस्था का सम्मान लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं’
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों को लेकर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक परंपरा- आस्था को सम्मान दें, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी. संदिग्ध लोगों पर नजर रखें. परंपरा के खिलाफ किसी नए आयोजन को अनुमति न दी जाए. इसके अलावा धार्मिक स्थलों के बाहर भीख मांगने वालों को नियोजित किया जाए.
धर्मस्थलों पर अवैध लाउडस्पीकर पर हो एक्शन
सीएम ने अधिकारियों संग बैठक में कहा, कई क्षेत्रों से धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत मिल रही है. इस पर फौरन एक्शन लेने की जरूरत है. धर्मस्थल परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आनी चाहिए. यदि ऐसा होता है तो नोटिस दें, समन्वय से लाउडस्पीकर उतरवाएं. अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करें.
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…