Saturday, May 23, 2026

TOP NEWS

MP में ‘लाड़ली बहना’...

- मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में एक...

भोजशाला में 700 साल...

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर में आज, 700 सालों में...

हनीट्रैप-2: 100 से ज्यादा...

बिजनेसमैन, नेता और डीआईजी रैंक के अफसरों के भी नाम, दिल्ली से गुजरात...

ट्रम्प की बेटी की...

ईरानी सेना के इशारे पर इराकी युवक कर रहा था प्लानिंग, FBI ने...
Homeमध्य प्रदेशमोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे अपॉइंटमेंट लेटर: 47 शहरों में...

मोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे अपॉइंटमेंट लेटर: 47 शहरों में 19वां रोजगार मेला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (23 मई 2026) 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देंगे। पीएम मोदी 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 47 शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जहां विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

अब तक करीब 12 लाख युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

केंद्र सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा था, जिसके तहत रोजगार मेलों की शुरुआत की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, इस 19वें रोजगार मेले के बाद अब तक करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। सरकार का दावा है कि वह अपने लक्ष्य से आगे निकल चुकी है।

किन विभागों में मिली नौकरियां?

नवनियुक्त युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में पदस्थ किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • डाक विभाग
  • गृह मंत्रालय
  • राजस्व विभाग
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

रोजगार सृजन को प्राथमिकता

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक महत्वपूर्ण कदम है। इन नई भर्तियों से विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज में तेजी आने और नागरिक सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

नवनियुक्त कर्मचारियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्त कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments