Tuesday, August 18, 2026

TOP NEWS

इंदौर में फिर पुलिस...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। शहर (Indore) में एक...

इंदौर में नौकरी के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस...

BPSC TRE-4 Notification Released:...

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बहुप्रतीक्षित...

जेन अल्फा: रीजनल स्कूल...

भोपाल: रीजनल स्कूल के छात्रों ने खोला मोर्चा, बोले—'DMS को केवी में मर्ज...
Homeमध्य प्रदेशकेन्द्रीय जेल इंदौर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

केन्द्रीय जेल इंदौर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

केन्द्रीय जेल इंदौर में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
इंदौर, 18 अगस्त 2026


केन्द्रीय जेल इंदौर के सभागृह में 18 अगस्त मंगलवार को प्रजापिता बह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रामबाग इन्दौर द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा नशा मुक्त जीवन जीने हेतु बंदियों को प्रोत्साहित किया गया। नशा मुक्ति महाअभियान के तहत बंदियों को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में कुल 80 बंदियों द्वारा सहभागिता कि गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशा मुक्त जीवन, निरोगी काया, स्वस्थ जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित करना तथा उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये प्रेरित करने हेतु बंदियों द्वारा नशा मुक्ति प्रतिज्ञा ली गई।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय जेल के अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे के मार्गदर्शन एवं उप जेल अधीक्षक श्री इन्दरसिंह नागर, वरिष्ठ परिवीक्षा श्री अभिषेक दांगी एवं कल्याण अधिकारी सुश्री सोनम बंडोरे, सहायक जेल अधीक्षक की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से बह्माकुमारी छाया तथा चन्द्रकला, श्री संतोष विंचूरकर, श्री संतोष कुमार सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments