( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर। शहर (Indore) में एक बार फिर पुलिस (Police) की दादागीरी ( high-handedness) का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले फूटी कोठी शराब की दुकान (Liquor shop) पर द्वारकापुरी थाने का प्रधान आरक्षक तोमर एक जिलाबदर गुंडे के साथ पहुंचा था और शराब दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट की थी।
इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद एसीपी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अब तक प्रधान आरक्षक के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, उसे केवल लाइन भेज दिया गया है। वहीं एक बार फिर पुलिस की दादागीरी का मामला सामने आया है। यह मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी देर रात चेकिंग के लिए पहुंचता है और एक चाय वाले के कर्मचारी को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत चाय दुकान संचालक ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को की है। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


