Wednesday, August 19, 2026

TOP NEWS

IND vs SL: मानव...

गॉल:श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में खेले गए टेस्ट...

बिहार में छात्रों के...

पटना: बिहार में छात्रों के विभिन्न मुद्दों और मांगों को लेकर राष्ट्रीय जनता...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा...

नई दिल्ली:देश की शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है...

इंदौर में नकली धातु...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )हाइड्रो और केमिकल पाउडर से नकली धातु को सोना...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6.80 लाख का 1750 लीटर...

इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6.80 लाख का 1750 लीटर घी जब्त

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 6.80 लाख रुपये का घी जब्त; अलग-अलग बैच के 18 सैंपल जांच के लिए भेजे

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्कीम नंबर-51 स्थित मां बगलामुखी एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान गुजरात में निर्मित मंथन और श्री आनंद ब्रांड का करीब 1750 लीटर घी जब्त किया गया। जब्त घी की अनुमानित कीमत करीब 6.80 लाख रुपये बताई गई है।

अलग-अलग बैच से लिए 18 नमूने

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में दोनों ब्रांड का घी अलग-अलग पैकिंग साइज और बैच में बिक्री के लिए रखा मिला। अधिकारियों ने विभिन्न पैकिंग साइज और अलग-अलग बैच से कुल 18 नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक संबंधित घी गुजरात में निर्मित होकर इंदौर पहुंचा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि दूसरे राज्यों से मध्यप्रदेश में आने वाले घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके तहत निर्माता, डिपो, थोक विक्रेताओं और बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर लगातार नमूने लिए जा रहे हैं।

जांच रिपोर्ट तक बिक्री पर रोक

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर उपलब्ध करीब 1750 लीटर घी को जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया है। अब प्रयोगशाला जांच से घी की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में घी अमानक, मिलावटी या असुरक्षित पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों से पहले बढ़ाई निगरानी

कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

“अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भी खाद्य पदार्थों की जांच जारी रहेगी। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” — शिवम वर्मा, कलेक्टर

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments