Monday, February 16, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : राजधानी के सारे होटल फुल, मेहमानों के लिए बना 108...

BHOPAL : राजधानी के सारे होटल फुल, मेहमानों के लिए बना 108 कमरों की टेंट सिटी

लोकेश शर्मा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए पूरा प्रदेश तैयार है। भोपाल को खास तौर पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश-विदेश से मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है। मेहमानों की बढ़ती संया के कारण राजधानी में होटलों की कमी होने लगी है।

शहर की प्राइम लोकेशन एमपी नगर, टीटी नगर, अरेरा हिल्स के होटल कई दिन पहले से बुक हो चुके थे। ऐसे में भोपाल आने वालों को अब भोपाल के आसपास की होटलों में बुकिंग करानी पड़ रही है। भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में बुकिंग की भी मशक्कत होने लगी है।

सीहोर, आष्टा तक के होटल बुक

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल सिंह पाली ने बताया कि भोपाल के सभी होटल जीआइएस के कारण अगले चार-पांच दिन तक फुल हैं। सीहोर, आष्टा तक होटलों को बुक किया गया है। होटलों में कमरे कम पड़ गए, इसलिए अब होम स्टे और पेइंग गेस्ट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

मप्र के जायके और संस्कृति का संगम

108 कमरों की टेंट सिटी न केवल निवेशकों के लिए ठहरने का विशेष स्थान होगी, बल्कि इसमें मप्र का स्पेशल फूड मेन्यू भी तैयार किया गया है। इसमें मालवा, बुंदेलखंड, बघेलखंड और निमाड़ के पारंपरिक स्वाद शामिल हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि टेंट सिटी का विचार काफी अच्छा है और उमीद है कि इसे अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। यह प्रदेश के पर्यटन के लिए एक और अवसर होगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments