Saturday, August 2, 2025

TOP NEWS

हो जाएं सावधान, कहीं...

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के मौसमगढ़ इलाके में...

मालेगांव केस में बरी...

बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 के मालेगांव बम...

इंदौर ऑनलाइन गेम की...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर/मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एमआईजी थाना क्षेत्र...

नीमच में तस्करी का...

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए,...
Homeमध्य प्रदेशKHANDWA : महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से...

KHANDWA : महिला ने पिया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त ट्राले से टकराई कार… पांच की मौत

लोकेश शर्मा

तेज रफ्तार ट्राले और बोलरों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसा पुनासा रोड पर शनिवार रात करीब 10 बजे सुलगांव के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस को भी घेरा।

बोलेरो कार क्रमांक एमपी 08-टी-2524 कार गुना रजिस्टर्ड है। बताया जाता है कि कार में पुनासा के पास ग्राम गोराड़िया का परिवार बैठा हुआ था। परिवार की एक महिला ने किसी कारण से घर में जहर पी लिया था। उसे कार से सनावद अस्पताल लेकर जा रहे थे।

टक्कर के बाद सड़क से नीचे उतर गई कार

कार में महिला सहित करीब सात लोग सवार थे। वहीं ढाला क्रमांक एमपी 08-जेडएफ-2278 सनावद से पुनासा की और जा रहा था। सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने (सनावद तरफ) ट्राले से आमने सामने की टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतर गई। वहीं ट्राला भी सड़क पर आड़ा हो गया।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई। बताया जा रहा है कि कार पर मप्र शासन लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायलों का उपचार जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments