Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeउत्तर प्रदेशPRAYAGRAJ : महाकुंभ में 2 श्रद्धालुओं की मौत, पार्किंग में सोते वक्त...

PRAYAGRAJ : महाकुंभ में 2 श्रद्धालुओं की मौत, पार्किंग में सोते वक्त वाहन ने कुचला

लोकेश शर्मा

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में दो श्रद्धालुओं की वाहनों से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा फाफामऊ के बेला कछार पार्किंग में हुआ। दरअसल, मुरादाबाद के युवक की जान बस से कुचलकर गई तो दूसरे हादसे में क्रेटा कार से कुचलकर बिहार के पश्चिमी चंपारण के श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।

बस के पहिए के नीचे आ गया गीतेश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागफनी मुरादाबाद का 35 वर्षीय गीतेश सैनी पुत्र सोमपाल अपनी मां नमिता सैनी के साथ संगम स्नान के लिए आया था। शनिवार यानी 22 फरवरी की रात को वह मां और साथ में आए बाकी लोगों के साथ बेला कछार की पार्किंग दो में जमीन पर सो गया। रविवार को पार्किंग में खड़ी बस बैक करते समय गीतेश पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल गीतेश को लोग पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

क्रेटा कार की चपेट में आए बिहार के श्रद्धालु

दूसरे हादसे में पार्किंग में सो रहे पश्चिमी चंपारण बिहार के 48 वर्षीय अनिल ठाकुर पुत्र अनंत ठाकुर क्रेटा कार बैक करते समय उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल अपनी पत्नी लाल मुन्नी के साथ संगम स्नान के लिए आए थे।

पुलिस ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को कुचलने वाले दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments