Thursday, February 19, 2026

TOP NEWS

अवैध गिट्टी परिवहन पर...

डिंडोरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए...

इंदौर में बाबा जयगुरुदेव...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के नावदापंथ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में 21 फरवरी,...

छतरपुर : बजरंग दल...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज छतरपुर/ छतरपुर जिले के खजुराहो में...

उज्जैन : त्रिपुंड और...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन में...
Homeमध्य प्रदेशMANDSAUR : मंदसौर में मिले रतलाम के प्रेमी युगल के शव… युवती...

MANDSAUR : मंदसौर में मिले रतलाम के प्रेमी युगल के शव… युवती पेड़ पर लटकी थी, युवक जमीन पर था

लोकेश शर्मा

मंदसौर में ग्राम कचनारा में महू-नीमच राजमार्ग पर सरसौद फंटे पर रेलवे ट्रैक के पास युवक और युवती के शव मिले हैं। मृतक युवक-युवती रतलाम जिले के ग्राम बरखेड़ा के रहने वाले थे। दोनों दो दिन से लापता थे

उनके मोबाइल पर स्वजन के कॉल आने से दोनों की पहचान हुई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, दलौदा थाना क्षेत्र में स्थित सरसौद फंटे पर सुबह लगभग 11 बजे युवती का शव पेड़ पर लटका मिला, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक युवक रतलाम जिले के ग्राम बरखेड़ा निवासी 19 वर्षीय धनजी पुत्र रामचंद्र डावर है। युवती की पहचान 20 वर्षीय केला बाई पुत्री शंभू डाबी के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मिले मोबाइल पर आ रहे कॉल से दोनों मृतकों के परिवारों की जानकारी मिली। युवक-युवती दो दिनों से लापता थे और उनके स्वजन तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल के मार्चुरी कक्ष में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। दलौदा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments