Friday, July 17, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeराजस्थानBHILWADA : स्पॉ सेंटर में मचा हड़कंप, दूसरे दिन भी पुलिस की...

BHILWADA : स्पॉ सेंटर में मचा हड़कंप, दूसरे दिन भी पुलिस की छापेमारी, 7 व्यक्ति गिरफ्तार

लोकेश शर्मा

प्रतापनगर क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग स्थान के आसपास के कैफे तथा थाना क्षेत्र के स्पॉ सेंटरों की तलाशी ली। यहां सात संदिग्ध व्यक्ति मिले। जिन्हें शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया।

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड को लेकर शहर में पुलिस की स्पॉ सेंटर, कैफे और बार हाउस पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रही। इससे शहर में स्पॉ सेंटरों पर हडकंप मचा रहा। प्रतापनगर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात जनों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।

थानाप्रभारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग स्थान के आसपास के कैफे तथा थाना क्षेत्र के स्पॉ सेंटरों की तलाशी ली। यहां सात संदिग्ध व्यक्ति मिले। जिन्हें शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार शिक्षण संस्थानों के आसपास की लाइब्रेरी को भी चैक किया। यहां छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनको किसी समाजकंटक के परेशान किए जाने पर 1090 महिला सुरक्षा, 112 व कालिका टीम से सम्पर्क करने के लिए बताया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान संतोष कॉलोनी निवासी रणजीतसिंह राजावत, विवेकानंदनगर निवासी जगदीश प्रजापति व शाहीद खान, भवानीनगर निवासी मुस्तफा हुसैन, आरके कॉलोनी निवासी सोनू दरोगा, आमलियो की बारी निवासी दीपशंकर व्यास, जवाहर नगर निवासी अखिल खां पठान को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments