Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशSATNA : 15 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर और पंचायत सचिव...

SATNA : 15 हजार की रिश्वत लेते सब इंजीनियर और पंचायत सचिव रंगे हाथों धराए, EOW की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के सतना में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

मध्यप्रदेश के सतना जिले में ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

रीवा EOW की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सोहावल में पदस्थ उपयंत्री रमेश सिंह को 10,000/-रु. एवं ग्राम पंचायत बाबूपुर के सचिव जय सिंह को 5,000/-रु. की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। उपयंत्री, ठेकेदार अतुल त्रिवेदी की कंपनी के द्वारा निर्मित पुलिया के कार्य के मूल्यांकन के बदले में एवं सचिव, निर्मित पुलिया का भुगतान पंचायत से कराने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था।

दरअसल, अतुल त्रिवेदी ठेकेदार हैं। उनकी कंपनी के द्वारा 6 महीने पहले एक पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत बाबूपुर में किया गया था। उस काम के भुगतान के लिए जनपद पंचायत सोहावल जिला सतना में पदस्थ उपयंत्री रमेश सिंह 20,000/-रु. रिश्वत मांग रहा था। उसने जैसे ही 10 हजार रुपए की रिश्वत ली। उसके बाद ही रिश्वतखोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

वहीं सचिव जय सिंह ने ठेकेदार से 5 प्रतिशत कमीशन मांगा था। उसको भी 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते EOW की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments