Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशINDORE : इंदौर नगर निगम में 10 करोड़ रुपए का घोटाला, निगम...

INDORE : इंदौर नगर निगम में 10 करोड़ रुपए का घोटाला, निगम नेता प्रतिपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

(आशीष जवखेड़कर)

मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें निगम अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से निगम को 10 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। यह घोटाला यूनिपोल, लॉलीपॉप और बस स्टैंड के प्रचार सामग्री प्रदर्शन के ठेके से जुड़ा हुआ है, जो कि जयपुर की कंपनी एनएस पब्लिसिटी को दिया गया था। इस ठेके की अवधि 1 मार्च 2019 से 1 मार्च 2024 तक थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने अपने बोर्ड और प्रचार सामग्री लगाना जारी रखा।

यह सामग्री लगाने का शुल्क 10 करोड़ रुपये होता है, जो कि नगर निगम में नहीं चुकाया गया है इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इस घोटाले का खुलासा करते हुए कहा है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर निगम को अंधेर नगरी चौपट राजा की स्थिति में ला दिया है।

उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और नगर निगम और सिटी बस कंपनी के अधिकारियों को तत्काल इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी है की अगर जल्द ही महापौर ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया तो,कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जल्द ही महापौर और नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments