Sunday, April 19, 2026

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
Homeमध्य प्रदेशBADWANI : गुजरात जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम बच्ची की...

BADWANI : गुजरात जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम बच्ची की मौत, 30 यात्री घायल, नशे में था चालक

बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी बस पलट गई। हादसे में 16 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हुए हैं।

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सूबे के बड़वानी जिले से गुजरने वाले बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाइवे पर सामने आया। यहां मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में माता-पिता के साथ बस में सवार 16 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दरअसल हादसा स्टेट हाइवे क्रमांक 39 पर सिलावद-बड़वानी के बीच जुनाझिरा गांव के पास शुक्रवार को हुआ है। बस दोपहर को जिले के पलसूद से गुजरात के लिए रवाना हुई थी। शाम जुनाझिरा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यात्रियों के अनुसार, बस तेज गति से चल रही थी और चालक नशे में था।

गंभीर घायल जिा अस्पताल रेफर

घायलों को 8-10 एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों से सिलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचे जिम्मेदार

हादसे की जानकारी लगते ही राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत और एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान सिलावद अस्पताल पहुंचे। एसपी डावर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सांसद सोलंकी ने अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई और घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments