Sunday, April 19, 2026

TOP NEWS

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...
HomeदेशNagpur Riots: जानिए नागपुर दंगों का मास्टरमाइंड फहीम खान के बारे में,...

Nagpur Riots: जानिए नागपुर दंगों का मास्टरमाइंड फहीम खान के बारे में, नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ चुका है चुनाव

  • पुलिस द्वारा जारी फहीम खान की फोटो
  • महाराष्ट्र में अभी औरंगजेब का मुद्दा गर्मा हुआ है। हिंदू संगठनों की मांग है कि संभाजी नगर स्थित मुगल शासक की कब्र को हटाया जाए। इस पर राजनीति भी खूब हो रही है। वहीं 17 मार्च को विहिप और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी।

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले दिनों भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फहीम पर आरोप है कि उसने औरंगजेब मुद्दे पर हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद भ्रामक जानकारी फैलाई और लोगों को हिंसा के लिए उकसाया।

फहीम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। फहीम एक स्थानीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है और पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुका है।

कौन है नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान

  • नागपुर पुलिस ने बुधवार को माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के स्थानीय नेता फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान 17 मार्च को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की गई है।
  • खान की गिरफ्तारी गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर में आधिकारिक रूप से उसका नाम शामिल किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई। इससे पहले आरोपी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को उसकी तलाश थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments