Monday, April 27, 2026

TOP NEWS

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...

भीषण गर्मी से बचाव...

डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में...

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : मोटर पंप चलाकर रंग पंचमी पर होली खेल रहे 13...

इंदौर : मोटर पंप चलाकर रंग पंचमी पर होली खेल रहे 13 साल के बच्चे को लगा करंट, हुई मौत

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंग पंचमी के दिन बाणगंगा क्षेत्र में करंट लगने से 13 साल के चिराग चौहान की मौत हो गई, चिराग मोटर पंप चलाकर होली खेल रहा था। अचानक उसको करंट लग गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां पर उसकी मौत हो गई।

अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। चिराग इंदौर जिले के फ्रीगंज इलाके में रहता था। रंग पंचमी पर पानी की मोटर चालू कर चिराग सभी पर पानी डाल रहा था,अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा, परिजन तत्काल उसे पास के अस्पताल लेकर गए।

यहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिराग छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments