Monday, April 27, 2026

TOP NEWS

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...

भीषण गर्मी से बचाव...

डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में...

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : एमपी में लड़की ने प्रेमी से चाचा के बेटे पर...

छतरपुर : एमपी में लड़की ने प्रेमी से चाचा के बेटे पर चलवाई गोली…

  • होली के दिन लड़की का चाचा के बेटे से हुआ था विवाद, प्रेमी को बुलाकर चलवा दी गोली..।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक लड़की ने अपने ही चचेरे भाई पर प्रेमी से गोली चलवा दी। गोली चचेरे भाई की कमर में लगी थी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना 16 मार्च की थी अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है जिसमें युवती व उसका प्रेमी व उनका एक साथी है।

छतरपुर जिले के राजनगर थाना इलाके के नहदोरा गांव में 16 मार्च को एक युवक को दो युवकों ने गोली मार दी थी। गोली युवक के कमर में लगी थी जिसके बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजनगर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक युवती शामिल है। युवती पीड़ित युवक की चचेरी बहन है, युवती ने ही अपने प्रेमी से चचेरी भाई पर गोली चलवाई थी।

पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए बताया कि गोलीकांड में दो संदिग्ध युवकों की जानकारी मिली थी जब इन युवकों को पकड़ा गया तो उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के नाम दीपक यादव और सोनू तोमर हैं जिन्होंने पूछताछ में बताया कि पीड़ित युवक की चचेरी बहन के साथ दीपक का प्रेस प्रसंग चल रहा है। होली के दिन युवती का अपने चचेरे भाई से विवाद हुआ था जिसके बाद युवती ने ही दीपक को चचेरे भाई को मारने के लिए कहा। प्रेमी दीपक ने अपने साथी सोनू तोमर के साथ मिलकर पहले युवक को मिलने बुलाया और फिर गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments