Tuesday, April 14, 2026

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशरीवा में तमाशबीनों के बीच थप्पड़ों की बारिश, सरेराह युवती को बाल...

रीवा में तमाशबीनों के बीच थप्पड़ों की बारिश, सरेराह युवती को बाल पकड़कर पीटा

रीवा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक युवती को गंदी गालियां देकर पीट रहा है.

रीवा : रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती की पिटाई की. सरेबाजार बेखौफ युवक युवती को पीट रहा है और लोग तमाशा देख रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से आए युवक ने गालीगलौज करते हुए युवती के बाल खींचे और एक के बाद एक 14 थप्पड़ मारे. इस दौरान पास खड़े लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे. किसी ने बचाने की जहमत नहीं उठाई.

युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया

युवती से पिटाई की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. ये घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेकहा मोहल्ले में स्थित चौपाटी की है. मामले के अनुसार एक युवक बाइक से उतरता है. वह पहले युवती को धमकाता है. इसके बाद गालीगलौच करते हुए उसके बाल पकड़कर खींचने लगता है. इस दौरान युवक और युवती के बीच नोकझोंक बढ़ जाती है. इसके बाद युवक ने युवती पर थप्पड़ों की बारिश कर दी. युवक ने युवती का मोबाइल छीना और जमीन पर पटक तोड़ दिया.

एसपी बोले-मामले की पड़ताल करा रहे हैं

इसके बाद जब युवती वहां से जाने लगी तो युवक ने दौड़कर फिर उसका पीछा किया. इसके बाद भी किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. इस मामले में एसपी विवेक सिंह का कहना है “वायरल वीडियो के अधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले पर जैसे ही फरियादी की ओर से शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी. पता लगाया जा रहा है युवक और युवती कौन हैं और कहां रहते हैं, दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments