Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशरतलाम : टूरिस्ट बस से MP से गुजरात हो रही शराब की...

रतलाम : टूरिस्ट बस से MP से गुजरात हो रही शराब की तस्करी, सीट के नीचे से 82 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

शराब तस्कर अवैध शराब की तस्करी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। यहां पर कभी एंबुलेंस तो कभी कंटेनर ओर पानी के टैंकर में शराब तस्करी की जा रही, अब आप शराब तस्करों ने शराब परिवहन का नया तरीका अपनाया है जिसमें टूरिस्ट बस में शराब राजस्थान से गुजरात ले जाए जा रही थी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने टूरिस्ट बस में से करीब 82 पेटी अंग्रेजी शराब प्रोजेक्ट की है। इसके साथ ही इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सेजावता फंटे पर बस क्रमांक जीजे 01 एजेड 9789 को रोका और उसकी तलाशी ली तो पैसेंजर सीट के नीचे लगेज बॉक्स में शराब की पेटियां रखी हुई थी। जिसके बाद बस जब्त कर थाना औद्योगिक लेकर आए। जहां शराब की पेटियों को बस से निकला गया। सूचना पर एसपी अमित कुमार भी पहुंचे और उन्होंने इस बारे में पूछताछ की।

राजस्थान के जयपुर से रतलाम होकर गुजरात के बड़ौदा ले जा रहे थे शराब

पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि यह शराब की पेटियां राजस्थान के जयपुर से रतलाम होकर गुजरात बड़ौदा ले जाई जा रही थी। टूरिस्ट बस की पैसेंजर सीट के नीचे से शराब की पेटियां बाहर निकाली। जिसमें अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की कुल 82 पेटियां जब्त की गई है।

फिलहाल इस मामले में एसपी अमित कुमार ने बताया है कि पुलिस ने बस ड्राइवर जितेंद्र सिंह सिसोदिया उम्र 26 निवासी उदयपुर, राजस्थान व क्लनीर फतेह लाल निवासी सतुंबर राजस्थान को गिरफ्त में लिया है। वहीं बस मालिक से भी इस बारे में पूछताछ करने जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments