Wednesday, April 29, 2026

TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : जीप पर लटकने वाले वायरल वीडियो को लेकर ACP की...

इंदौर : जीप पर लटकने वाले वायरल वीडियो को लेकर ACP की सफाई, बताई ये वजह

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर के आजाद नगर थाने के एसीपी का गाड़ी पर लटकने का वायरल होने के बाद अधिकारी का स्पष्टीकरण सामने आया है, अधिकारी का कहना है कि रास्ता संकरा होने के चलते गाड़ी पर खड़े होकर ट्रैफिक संभालना पड़ा था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

दरअसल, इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का पिछले तीन दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे शासकीय वाहन पर लटकर हूटर बजाते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए और एक अधिकारी द्वारा ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बात कही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी कार्तिकेय का बयान सामने आया है। एसीपी हिमांशु का कहना है कि पिछले दिनों इंदौर में बजरंगदल द्वारा शौर्य महाकुंभ का आयोजन किया गया था। जहां वे यात्रा के आगे चल रहे थे, जहां छावनी इलाके में संकरी गली होने के चलते लोगों को सड़क से हटाने के लिए गाड़ी के ऊपर खड़े होकर निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments