Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशहरदा : 3 महिलाओं के साथ पकड़े गए दो पुलिसकर्मी,मकान में चल...

हरदा : 3 महिलाओं के साथ पकड़े गए दो पुलिसकर्मी,मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड,फिर…

  • मध्यप्रदेश के हरदा में सेक्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड हुआ है। जहां दो पुलिसकर्मियों सहित 6 लोग पकड़े गए हैं।

मध्यप्रदेश के हरदा से बड़ा मामला सामने आया है। जहां लंबे समय से गोपीकृष्ण कॉलोनी में पुलिसकर्मी के किराए के मकान से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा था। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो पुलिस ड्राइवर सहित 6 लोगों को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी के किराए के मकान में बीते कुछ महीने से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। यहां पर आए दिन बाहरी महिलाएं और पुरुष आते रहते थे। पुलिसकर्मी होने के कारण कोई विरोध नहीं कर पा रहा था। इसके बाद रविवार को मोहल्ले वालों ने घर में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद मकान मालिक को फोन करके तीन महिलाओं और तीन पुरुषों के होने की सूचना दे दी।

एसपी ने दोनों को किया सस्पेंड

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस लाइन में ड्राइवर के पद पर तैनात दोनों युवक सहित एक और युवक को भी हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अभिनव चौकसे ने सोमवार को दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल से सस्पेंड कर दिया है।

इधर, मकान मालिक की ओर से जानकारी दी गई है कि घर में कैमरे लगा रखे हैं। पुलिसकर्मियों की सभी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गई हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments