Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeमध्य प्रदेशनीमच में जैन मुनि संतों पर हमला, बुरी तरह से किया घायल,...

नीमच में जैन मुनि संतों पर हमला, बुरी तरह से किया घायल, एक्शन में आई पुलिस

  • नीमच में रात्रि विश्राम के दौरान असामाजिक तत्वों ने 3 जैन मुनि संतों पर हमला किया. घटना के विरोध में सिंगोली शहर रहा बंद.

नीमच: सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे 3 जैन मुनि संतों पर बीती रात हमला किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है. कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे. उन्होंने घायल जैन संतों का हालचाल जाना. इसके साथ ही जैन समुदाय को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

6 आरोपियों को हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कछाला के पास की ये घटना है. यहां स्थित बालाजी मंदिर में 3 जैन मुनि रात्रि विश्राम कर रहे थे. तभी करीब 10 बजे रात असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर संतों के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद जैन समाज के लोगों ने स्थानीय थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद सिंगोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है.

घटना के विरोध में शहर बंद

इस घटना के विरोध में सोमवार सिंगोली शहर बंद रहा. जैन समुदाय ने कलेक्टर और एसपी से मांग की, कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो. सोमवार सुबह 11 बजे नीमच एसपी अंकित जायसवाल और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मौके पहुंचे. उन्होंने जैन संतों से हुई मारपीट के मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि “सिंगोली में हुई घटना को लेकर आरोपियों को राउंडप किया है. आरोपियों पर गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments