Wednesday, July 15, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeदेशएयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, सूत्र

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई थी.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मीटिंग करीब 40 मिनट तक चली. सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह मुलाकात नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पीएम मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात के बाद हुई है.

वायुसेना प्रमुख और प्रधानमंत्री मोदी के बीच यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ दिनों बाद हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने भाग लिया था। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे.

साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा मिलेगी

बता दें कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुई थी. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. सरकार ने आतंकवाद को करारा झटका देने के भारत के राष्ट्रीय संकल्प की पुष्टि की है. सरकार ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा मिलेगी.

पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

पीएम मोदी ने भी सशस्त्र बलों को भारत की प्रतिक्रिया के तरीके,लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता दी है. वहीं, विपक्षी दलों ने आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ सरकार द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के लिए अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया है.

सिंधु जल संधि स्थगित

यह हमला जम्मू-कश्मीर में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ है. सरकार ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित कई उपायों की घोषणा की है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments