Saturday, April 11, 2026

TOP NEWS

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...
Homeदेशभारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, तस्वीर दिखाकर विदेश सचिव बोले- आतंकियों...

भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, तस्वीर दिखाकर विदेश सचिव बोले- आतंकियों को पाक आर्मी ने दिया राजकीय सम्मान

  • विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान ने राजकीय सम्मान दिया। यह भी अजीब है कि आतंकियों के अंतिम संस्कार पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे ताबूतों के साथ किए जा रहे हैं।

विदेश सचिव ने आतंकियों के जनाजे में पाक आर्मी की फोटो दिखाई

विक्रम मिस्री ने कहा कि आतंकवादियों को राजकीय सम्मान देना पाकिस्तान में एक प्रथा हो सकती है, लेकिन यह हमारे लिए बहुत मायने नहीं रखती। विदेश सचिव ने कहा कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना मौजूद थी। ऑपरेशन सिंदूर में सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। हम तनाव नहीम बढ़ाना चाहते, लेकिन अगर उकसाया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।

आतंकियों को बचाता रहा है पाक

विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने पहले भी पाकिस्तान को आतंकी हमले के सबूत दिए हैं। पठानकोट में हमने जैश के होने के सबूत दिए, पाकिस्तान हमेशा से आतंकियों को बचाता है।

भारत ने पाक के ‘नागरिक मारे जाने’ के दावे को खारिज किया

तस्वीर दिखाते हुए, विक्रम मिस्री ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने यह बात बहुत स्पष्ट रूप से कही है कि 7 मई की सुबह सभी हमले सावधानीपूर्वक चयनित आतंकवादी ढांचे, आतंकवादी लक्ष्यों के खिलाफ थे। भारत ने पाकिस्तान की आर्मी और आम जनता पर कोई हमला नहीं किया था।

आतंकियों के जनाजे में पहुंचे पाक आर्मी के अधिकारी

बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले किए। भारत ने पुष्टि की कि हमलों में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया, जिनके बारे में पाकिस्तान ने दावा किया कि वे नागरिक थे। आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में दिखे पाकिस्तानी सेना के जवानों की तस्वीरें सामने आई हैं। लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मुरीदके में बुधवार को आयोजित आतंकियों अंतिम संस्कार में हाफिज सईद के नेतृत्व वाले प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सदस्य भी शामिल हुए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments