भव्य ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन, देशभक्ति में सराबोर हुआ पूरा नगर

0
238

लखीमपुर खीरी में आज भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में एक भव्य “शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारत की वीर सेना के सम्मान में समर्पित थी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता और तिरंगे की शान को ऊँचा बनाए रखा है।

यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे विलोबी ग्राउंड से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एक विशाल जनसमूह के साथ आगे बढ़ी। इस अवसर पर पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और हर तरफ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गूंज सुनाई दी।

इस ऐतिहासिक यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील सिंह, विधायक श्री योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. पवन सिंह चौहान सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

तिरंगे की शान में निकली यह यात्रा ना सिर्फ वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि थी, बल्कि पूरे नगर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर गई।

जय हिंद! जय भारत!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here