Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशपचमढ़ी में 25 होटल-रिसोर्ट में रुकेंगे ‘मोहन कैबिनेट’ के मंत्री, तैयारियां शुरू

पचमढ़ी में 25 होटल-रिसोर्ट में रुकेंगे ‘मोहन कैबिनेट’ के मंत्री, तैयारियां शुरू

  • कैबिनेट बैठक के एक दिन पूर्व ही 2 जून को मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी पचमढ़ी पहुंच जाएंगे।

पचमढ़ी में 3 जून को होने वाली मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। इसके लिए यहां 25 होटल और रिसोर्ट देखे गए हैं। जिन्हें 2 और 3 जून के लिए बुक किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल के अलावा अन्य होटल भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक के एक दिन पूर्व ही 2 जून को मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। इसके अलावा सचिवालय के अधिकारी भी आएंगे। जिनके दो दिन रूकने की व्यवस्था यहां की जाएगी।

सैलानियों को नहीं होगी असुविधा

पचमढ़ी आने वाले सैलानियों को ठहरने में कोई असुविधा ना हो। इसके हिसाब से जिला प्रशासन व्यवस्थाएं बना रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पचमढ़ी में सैलानियों के ठहरने के लिए जगह की कमी नहीं होगी।

दो दिन के लिए बुक कर रहे होटल

वैभव वैरागी, तहसीलदार का कहना है कि पिपरिया कैबिनेट की बैठक के दौरान मंत्रियों और अधिकारियों के लिए 25 होटल दो दिन के लिए बुक किए जा रहे हैं। इसमें यह भी ध्यान रख रहे हैं कि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments