सक्षम जीवन कौशल विकास अंतर्गत सीवायएल द्वारा समुदाय में संचालित किए जा रहे समर कैंपडिंडौरी

0
185

सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय में चयनित युवा साथी और सीवायएल स्वयंसेवक द्वारा समर कैंप की गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के दौरान, डिंडोरी विकासखंड के मेरमाल ग्राम में युवा साथी श्री अरविंद लाल यादव द्वारा 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।समर कैंप की गतिविधियाँ समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं। जीवन कौशल, प्रकृति पर्यावरण, वेस्ट टू बेस्ट मटेरियल, पेपर मेकिंग, अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ और समुदाय की भागीदारी शामिल हैं। आयोजित समर कैंप से बच्चों को विद्यालय में नियमित उपस्थित होने और ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय में पुनः शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।प्रथम दिवस की गतिविधि विकासखंड डिंडौरी के ग्राम मेरमाल में श्री अरविंद लाल यादव द्वारा समर कैंप के प्रथम दिवस पर पत्तियों से आकृति बनाने के सत्र से समर कैंप का आयोजन शुभारंभ किया गया। इसी तरह अन्य विकासखंडों में भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड मेहंदवानी में श्री रवि दास लारिया द्वारा ग्राम मटियारी में समर कैंप का आयोजन, विकासखंड शहपुरा में सीवायएल नीलम मरावी द्वारा ग्राम कटंगी में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन, विकासखंड करंजिया में ग्राम बोंदर में 10 दिवसीय समर कैंप सक्षम सक्षम कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जीवन कौशल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here