Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeउत्तर प्रदेशAGRA : प्लीज मर्दों के बारे में सोचो, वे अकेले हो जाते...

AGRA : प्लीज मर्दों के बारे में सोचो, वे अकेले हो जाते हैं… TCS मैनेजर ने सुसाइड से पहले पत्नी और ससुराल पर लगाए आरोप

AGRA NEWS : टीसीएस कंपनी में कर्मचारी मानव ने खुद की जान लेने से पहले यह अंतिम बातें कहीं। मानव ने जान देने से पहले 6 मिनट 57 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया, जो झकझोर देने वाला रहा। उन्होंने पत्नी और अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। अब मैं विदा ले रहा हूं। द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वे बहुत अकेले हो जाते हैं… ये आखिरी बोल हैं आगरा के निवासी मानव शर्मा के। टीसीएस कंपनी में कर्मचारी मानव ने खुद की जान लेने से पहले यह अंतिम बातें कहीं। मानव ने जान देने से पहले 6 मिनट 57 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया, जो झकझोर देने वाला रहा। उन्होंने पत्नी और अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

आगरा के मानव शर्मा ने सुसाइड करने से पहले अपने वीडियो में कहा कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में सोचो, बेचारे बहुत अकेले हैं। टीसीएस में मैनेजर रहे मानव के पिता ने बहू और उसके मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया है। मानव ने ख़ुद अपने वीडियो में बताया उनकी पत्नी मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती है। पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्नी के चरित्र पर गंभीर आरोप

पिता के अनुसार बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। बेटा टीसीएस में था, इसलिए बहू को मुंबई ले गया। बहू आए दिन झगड़ा करती थी और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। 24 फरवरी को सुबह उसने अपनी जान दे दी।

एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता का बुरा हाल मानव के पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र शर्मा का बुरा हाल है। उनका आरोप है कि बेटे ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बेटे के मोबाइल फोन में आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मैं सिस्टम से सिर्फ न्याय चाहता हूं, जिससे किसी अन्य को इस तरह का कदम ना उठाना पड़े।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version