Home उत्तर प्रदेश अम्बेडकर नगर में नकली दवाई का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चार के खिलाफ...

अम्बेडकर नगर में नकली दवाई का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

0

स्थान – जैतपुर अम्बेडकर नगर।
रिपोर्टर – ब्रह्म प्रकाश तिवारी

– अम्बेडकर नगर में नकली दवाई का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

एंकर, जलालपुर, अंबेडकर नगर। अम्बेडकरनगर में नकली और डुप्लीकेट दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने जलालपुर तहसील के जैतपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध दवाओं की पैकेजिंग सामग्री, रैपर, लेबल, होलोग्राम और मशीनें बरामद की हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जलालपुर तहसील के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गोपरीचांदपुर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पुलिस और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260909-WA0043.mp4

छापेमारी के दौरान एक मकान से विभिन्न आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक औषधियों के रैपर और लेबल, खाली डिब्बियां, बोतलें, पैकेजिंग सामग्री, होलोग्राम और श्रिंक पैकिंग सामग्री बरामद की गई।

टीम को मौके से हीट श्रिंक टनल मशीन समेत अन्य उपकरण भी मिले हैं। बड़ी संख्या में बिना लेबल की डिब्बियां मिलने से संदिग्ध तरीके से औषधियों की पैकेजिंग और बाजार में आपूर्ति किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

https:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp/WhatsApp/Media/WhatsApp Video/VID-20260909-WA0044.mp4

जांच के दौरान योगीराज ब्रांड और न्यू आर्थो पावर समेत अन्य उत्पादों से संबंधित लेबल और पैकेजिंग सामग्री भी बरामद हुई है।

प्रशासन के अनुसार मामले के तार आजमगढ़ जनपद से भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद आजमगढ़ प्रशासन को भी अवगत कराया गया है।

चार के खिलाफ एफआईआर

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार की ओर से मकान स्वामी शिवम पांडेय, शिव चतुर्वेदी निवासी चौबुलिया, अहरौला, आजमगढ़, हरिलाल पाण्डेय निवासी ऊसर कुड़वा के पास, महराजगंज, आजमगढ़ तथा उत्तम चतुर्वेदी पुत्र शिव चतुर्वेदी निवासी चौबुलिया, अहरौला, आजमगढ़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

छापेमारी के दौरान कमला पसंद के आठ डिब्बे भी बरामद किए गए हैं, जिनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली और अवैध औषधि कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और प्रशासन पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटा है। देखना होगा कि जांच में इस नकली दवाओं के कारोबार से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version