Categories: Uncategorized

BHOPAL : दुष्कर्म केस में फिर फंसे एमपी के बड़े नेता! पूर्व मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट जाने का किया ऐलान

बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह Bhupendra Singh ने अब हेमंत कटारे के रेप केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही है।

मध्यप्रदेश में पूर्व आरटीओ आरक्षक से बिल्डर बने सौरभ शर्मा के केस ने न केवल परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया बल्कि दोनों ही प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेता भी इसकी चपेट में आ गए। कांग्रेस और बीजेपी के कई प्रमुख नेता, इस मामले में एक दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए गंभीर आरोप लगा चुके हैं। बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह और कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे तो इस मुद्दे पर जमकर भिड़ रहे हैं। दोनों नेता अब विधानसभा में भी उलझ पड़े हैं। बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह Bhupendra Singh ने अब हेमंत कटारे के रेप केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही है

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को जहां राज्य का बजट पेश किया गया वहीं पूर्व आरटीओ आरक्षक बिल्डर सौरभ शर्मा का केस भी गूंजा। परिवहन घोटाले के इस मामले में बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह मुखर हुए। उन्होंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति को गलत करार देते हुए कहा कि सरकार उसकी अनुचित नियुक्ति करने वाले पर कार्रवाई करेगी।

पूर्व मंत्री भूपेंद्रसिंह ने विधानसभा में यह भी कहा कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए उन्होंने न कोई अनुशंसा की थी और न ही किसी प्रकार की अनुमति दी थी। भूपेंद्र सिंह के अनुसार उनके पास आवेदन पत्र जरूर आया था, लेकिन मेरे अभिमत के बिना ही उसकी नियुक्ति की गई।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उपनेता प्रतिपक्ष को फर्जी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि सदन में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने गलत आरोप लगाए हैं। मैं बताना चाहता हूं, कटारे पर EOW में धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है। उन्हें नियम विरुद्ध जमीन दी गई। लालघाटी पर पेट्रोल पंप संचालित किया रहा है जबकि नियमानुसार 2 जगहों पर पंप चलाना गलत है… ये फर्जी उप नेता है। सदन में इसका कोई प्रावधान नहीं है।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सदन में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर पूर्व में दर्ज हुए रेप केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे पर रेप केस दर्ज हुआ था, मैं इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा।

बता दें कि हेमंत कटारे पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। बाद में कोर्ट के आदेश पर इस मामले में दर्ज एफआईआर निरस्त हो चुकी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago