Categories: Uncategorized

INDORE : अत्यंत दुर्लभ स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम से इंदौर में 22 साल की युवती की मौत, परिजन समझते रहे त्वचा संबंधी बीमारी

आशीष जवखेड़कर

मरीज का नाम रितिका मीणा था, जो शुजालपुर की रहने वाली थी। परिजन ने बताया कि बीमारी की शुरुआत त्वचा पर जलन और फफोलों से हुई थी। देखते ही देखते हालत बिगड़ने लगी। जब तक इंदौर में इलाज होता, बहुत देर हो चुकी थी।

अत्यंत दुर्लभ और गंभीर त्वचा विकार स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम (एसजेएस) से पीड़ित शुजालपुर निवासी 22 वर्षीय रितिका मीणा की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुरुआत में स्वजन इसे त्वचा संबंधी बीमारी समझ रहे थे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर इसका इलाज भी करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद इलाज के लिए इंदौर लेकर आए। यहां करीब एक माह तक वह भर्ती रही।

बीमारी की समय पर पहचान जरूरी, ताकि मिल सके इलाज

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बीमारी की पहचान प्रारंभिक स्तर पर करना आवश्यक होता है। देरी के कारण मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं। बीमारी का प्रमुख कारण दवाइयों से होने वाली एलर्जी है।

स्वजन सचिन मीणा ने बताया कि रितिका को पहले त्वचा पर जलन हुई। फिर फफोले होने लगे। शुरुआत में स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवाया। जैसे-जैसे हालत बिगड़ती गई, उसके शरीर पर फफोले फैल गए और त्वचा छिलने लगी।

फिर इंदौर लेकर आए। उसे पहली बार आठ फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे दुर्लभ विकार का पता चला था, लेकिन 14 फरवरी को छुट्टी कर दी। तबीयत बिगड़ने के बाद 26 फरवरी को फिर से भर्ती कराया था। रितिका माता-पिता की इकलौती संतान थी। लाखों रुपये इलाज में खर्च किए।

स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम बीमारी के लक्षण

शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, जिनमें बुखार, गले में खराश, खांसी व जोड़ों में दर्द शामिल है। कुछ दिनों बाद शरीर पर दर्दनाक लाल चकत्ते व फफोले उभरने लगते हैं। ये चकत्ते धूप में जली त्वचा या खुले घाव जैसे महसूस हो सकते हैं। रोग बढ़ने पर त्वचा का छिलना, होठों, गले और चेहरे पर सूजन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर पर हो गए थे फफोले।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

सावधान! ‘Android God Mode’ से उड़ रहा है बैंक बैलेंस, भारत सरकार ने Google को दिया 3 घंटे का महा-अल्टीमेटम

नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…

8 minutes ago

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, कंपनियों को मिलेगा 5% तक का इंसेंटिव

स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…

37 minutes ago

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

3 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

5 hours ago