Categories: Uncategorized

BHOPAL : भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, एमपी में शोक की लहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) का निधन हो गया है। उन्होंने 11 मार्च मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली।

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे, जिसके चलते आग 11 मार्च 2025 की सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 62 वर्षीय सुरेंद्र नाथ सिंह भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। वो भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष भी रहे हैं। फिलहाल, सुरेंद्र नाथ सिंह के निधन से विशेषकर मध्य प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुरेंद्र नाथ सिंह की हाल ही में हार्ट सर्जरी भी हुई थी। बावजूद इसके वो ह्दय रोग से संबंधित समस्या से जूझ रहे थे। सुरेंद्रनाथ सिंह भाजपा की सक्रिय राजनीति से काफी समय से दूर थे। बावजूद इसके पार्टी से लेकर आम लोगों तक उनकी एक अलग ही पहचन थी। उन्होंने भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भोपाल के विकास व जनकल्याण के लिए कई कार्य किए। वहीं, विधायक रहते हुए वो अपने विधानसभा क्षेत्र में कभी भी कुछ न कुछ कार्य करते नजर आते थे। कभी वो नाली की सफाई करने खुद ही उसमें कूद पड़ते तो कभी सड़क झाड़ने के लिए खुद झाड़ू उठा लेते। उनके इसी अंदाज से वो क्षेत्र के हर वर्ग-समुदाय के बीच अहम स्थान रखते थे

शिवराज सिंह के करीबी थे सुरेंद्र नाथ

भोपाल में ‘मम्मा’ के नाम से मशहूर रहे सुरेंद्रनाथ सिंह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते थे। उनके असामयिक निधन पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। सुरेंद्रनाथ सिंह लंबे समय से भाजपा और आरएसएस के लिए काम कर रहे थे। उनकी गिनती भाजपा के कट्टर नेताओं में भी होती थी।

‘मामा’ ने जताया ‘मम्मा’ के जाने पर दुख

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साथी रहे, भोपाल के पूर्व विधायक, मेरे प्रिय मित्र और भाई श्री सुरेंद्रनाथ सिंह जी ‘मम्मा’ नहीं रहे। मम्मा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। उनके निधन का समाचार सुनकर दु:खी एवं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजन के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!’

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

मध्य प्रदेश भाजापा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन पर शोक व्यक्त जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- ‘भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:।

कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख

मोहन कैबिनेट में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- ‘भाजपा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और भोपाल के पूर्व विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष के साथी श्री सुरेंद्र नाथ सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति।’

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

18 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago