Explore the website

Looking for something?

Friday, July 31, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

प्रदेश के पटवारियों की...

डिंडोरी। तहशील अध्यक्ष जागेश्वर परस्ते ने जानकारी देते हुई बताया कि  मध्यप्रदेश पटवारी...

एक पेड़ माँ के...

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह...

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : CM मोहन की सुरक्षा आज महिलाओं के हाथों में, सेक्युरिटी...

BHOPAL : CM मोहन की सुरक्षा आज महिलाओं के हाथों में, सेक्युरिटी से PR तक संभाल रही वूमन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनूठी पहल, CM डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा आज महिलाएं संभाल रही हैं। सेक्युरिटी से लेकर PR तक महिला अफसरों के हाथ में।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अग ही नजारा देखने को मिला। यहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में महिला अफसर तैनात नर आ रही हैं। यानी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर काफिले की कमान और सीएम का पीआर तक महिला अफसर के ही हाथों में है। यही नहीं, एमपी से दो महिला पायलट ट्रेन लेकर रवाना हुई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा और काफिला (कारकेड) सहित व्यवस्थाओं की समस्त कमान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिलाएं संभाल रही हैं।

बता दें कि, मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है। वहीं मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना समेत अन्य महिला चालकों पर है। ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही है और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।

सीएम की सुरक्षा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय रेलवे की भी अनूठी पहल देखने को मिली।। महिला दिवस पर महिलाएं ट्रेन का संचालन कर रहीं है। भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला स्टाफ संचालित कर रहा है। भोपाल के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से ट्रेन रवाना हुई।

दो महिला लोको पायलट ट्रेन लेकर रवाना

महिला लोको पायलट नेहा श्रीवास्तव और नूतन ट्रेन चला रही हैं। अपर रेल मंडल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। लोको पायलट्स ने कहा आज महिलाएं जो ठान लें वह सब कर सकती हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version