Big Breking कॉलेज के ऊपर गिरे सैन्य विमान के भयानक वीडियो आए सामने, तड़पते-भागते नजर आए छात्र! कई लोग मरने की आशंका

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। बांग्लादेश वायुसेना का एक F-7 ट्रेनर जेट विमान राजधानी के उत्तरा इलाके में माइलस्टोन कॉलेज के पास दियाबारी इलाके में क्रैश होकर गिर गया।यह हादसा स्थानीय समयानुसार करीब दोपहर 1:30 बजे और भारतीय समयानुसार करीब 1:00 बजे हुआ। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद का दृश्य इतना भयावह था कि इलाके में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और आसपास के घरों और कॉलेजों में दहशत फैल गई।

घटना के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शेयर किए गए इन वीडियो में काले धुएं का गुबार, मलबा और घबराए लोग साफ नजर आ रहे हैं। कई वीडियो क्लिप्स में घायल छात्रों और आम नागरिकों को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है।फिलहाल कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है, लेकिन कई छात्रों और स्थानीय लोगों के जख्मी होने की खबरें हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारी जल्द ही इस हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट जारी करेंगे। राहत और बचाव कार्य में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एयरफोर्स की टीम जुटी हुई है। F-7 ट्रेनर विमान बांग्लादेश वायुसेना के प्रशिक्षण बेड़े का अहम हिस्सा है। इसे चीन में बनाया जाता है और इसका इस्तेमाल नए पायलटों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के लिए होता है। माइलस्टोन कॉलेज और उत्तरा का दियाबारी इलाका दिन के वक्त बेहद व्यस्त रहता है। हादसे के वक्त भी कॉलेज परिसर और आसपास की सड़कें लोगों से भरी थीं, जिससे कई लोग हादसे की चपेट में आ गए।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

33 minutes ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago