Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशBURHANPUR : बुरहानपुर में हवा भरते समय फट गया क्रेन का टायर,...

BURHANPUR : बुरहानपुर में हवा भरते समय फट गया क्रेन का टायर, पास खड़े UP के दो मजदूरों की मौके पर हुई मौत

इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। क्रेन के टायर फटने से पवन चौहान और नूर सलाम की जान गई। दूसरी घटना में भगोरिया मेला देखने आए युवक का शव पुल से लटका मिला। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की मंगलवार सुबह एक दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों मृतक पवन चौहान 22 वर्ष और नूर सलाम 25 वर्ष उत्तर प्रदेश के बनिहार जिले के उनेल के रहने वाले थे। निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर चंद्रकांत के अनुसार सुबह उमरदा गांव के पास क्रेन के टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ क्रेन का टायर फट गया, जिससे पास खड़े दोनों मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके देर शाम तक बुरहानपुर पहुंचने की संभावना जताई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस गंभीर लापरवाही के लिए अभी पुलिस ने कंपनी के किसी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी कमल पंवार का कहना है कि परिजन के आने और जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

भगोरिया में शामिल होने ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

नेपानगर। रतागढ़ के पास पांधार नदी के पुल की रेलिंग से फंदे पर लटका एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान खंडवा जिले के पिपलोड थाना क्षेत्र के डेहरिया निवासी जगदीश सिंह बारेला 35 वर्ष के रूप में की गई है। वह भगोरिया में शामिल होने अपनी ससुराल रतागढ़ आया था। सोमवार रात करीब नौ बजे लोगों ने पुल की रेलिंग से गमछे से लटका उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या कर उसका शव पुल की रेलिंग से लटकाया है।

परिवार से जल्द होगी पूछताछ

थाना प्रभरी ज्ञानू जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के शोकाकुल होने के कारण अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version