Home चंडीगढ़ अशोक सिंघल जन्म शताब्दी कार्यक्रम के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को...

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी कार्यक्रम के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को निमंत्रण

0

अशोक सिंघल जन्म शताब्दी कार्यक्रम के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को निमंत्रण

विहिप पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में भेंट कर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), पंजाब के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में भेंट कर श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद पंजाब के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रांत सह मंत्री प्रशांत जोशी तथा विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कार्यक्रम का निमंत्रण व्यक्तिगत रूप से सौंपा और आयोजन के संबंध में जानकारी दी।
विश्व हिंदू परिषद पंजाब के तत्वावधान में यह विशेष कार्यक्रम 15 नवंबर 2026 को लुधियाना में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धेय अशोक सिंघल के जीवन, कार्यों, आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करना और उनके विचारों से नई पीढ़ी को परिचित कराना है।
विहिप प्रतिनिधियों ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना जीवन समाज सेवा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा हिंदू समाज के संगठन और जागरण के कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके अनुसार, सिंघल का संगठनात्मक योगदान और सामाजिक कार्यों से जुड़ा जीवन आज भी अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष उनके जीवन और सार्वजनिक योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ उनके कार्यों एवं विचारों पर संवाद का अवसर भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को स्मरण करते हुए उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा।
विहिप पंजाब की ओर से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version