Home मध्य प्रदेश श्री राधा माधव मंदिर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम धाम से...

श्री राधा माधव मंदिर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम धाम से मनाया

0

श्री राधा माधव मंदिर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम धाम से मनाया

चंडीगढ़, 5 सितंबर: सेक्टर 34 स्थित श्री राधा माधव मंदिर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंदिर की अध्यक्ष श्रीमती चंद्र देहरा ने बताया कि आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के भव्य दर्शन किए और भजन-कीर्तन का आनंद लिया।उत्सव की मुख्य कड़ी के रूप में शाम को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रमन जी ने अपनी टीम के साथ रात्रि 9:00 बजे से 12:00 बजे तक भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया और मधुर भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।ठीक रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का प्रगटोत्सव (जन्म) हुआ, जिसके बाद ठाकुर जी का दिव्य स्नान और अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस दौरान “स्वागतम कृष्णा, स्वागतम कृष्णा” के जयकारों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय टंडन वरिष्ठ भाजपा नेता और उनकी पत्नी प्रिया टंडन और विशेष अतिथि एरिया पार्षद प्रेमलता सहित समस्त मन्दिर कमेटी के सदस्यों द्वारा महाआरती की गई आरती उपरांत भक्तों में पवित्र प्रसाद वितरित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version