Categories: Uncategorized

CHHATARPUR : दो बच्चों को रोता छोड़ प्रेमी के संग भागी महिला, पति मासूमों के साथ थाने पहुंचा

लवकुशनगर थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला उपासना को आरोपी देवा गोस्वामी ने बहला फुसलाकर भगा लिया। पति मनीष गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी पत्नी को घर से लापता कर दिया।

लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 31 वर्षीय महिला को बहला फुसलाकर ले गया है, जिसमें फरियादी मनीष गुप्ता ने थाने में आकर आवेदन दिया है।

पति ने बताया पूरा मामला

उन्होंने बताया कि मैं चाय की दुकान करता हूं। 8 मार्च को सुबह 10:30 बजे मैं अपनी दुकान खोलने चला गया था। घर पर मैं अपनी पत्नी उपासना और दो बच्चों को छोड़कर गया था, जिसमें एक बच्चा 2 वर्ष का दूसरा 3 माह का है।

दोपहर में 3 बजे उपासना का फोन आया। वह बोली कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है मुझे दिखवा दो। मैंने कहा कि तुम अस्पताल से इलाज करवा आओ।

उसने आगे बताया कि शाम करीब 5 बजे मुझे मोहल्ले से हटा वाले नामदेव जी फोन से सूचना देते हैं कि तुम्हारा लड़का रो रहा है और बाहर से गेट बंद है।

मैं अपनी दुकान बंद करके घर आया, तो देख मेरा लड़का सार्थक रो रहा था। मैंने उपासना को फोन लगाया, तो बंद आ रहा था। मैंने आस पड़ोस और रिश्तेदारी में संपर्क किया, जिसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

पति ने थाने पहुंचकर की शिकायत

पति मनीष गुप्ता ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि हमें देवा गोस्वामी के ऊपर शक है, जो मातगवां के ग्राम गोदौर का निवासी है। वह बहला फुसलाकर पत्नी को भगा ले गया है, जिसको मैंने पूर्व में भी फोन पर बात करते हुए पकड़ा था।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

2 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

5 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

6 hours ago