नेशनल असेसमेंट की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दो बार सूचना देने के बाद हरकत में आया प्रबंधन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनक्यूएएस एंड मुस्कान के नेशनल असेसमेंट की टीम तीन दिवसीय निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जहां एक ओर जिला अस्पताल प्रबंधन टीम की आवभगत में जुटा रहा, वहीं परिसर में एक वृद्धा का शव दोपहर तक पड़ा रहा। लोगों ने दो बार प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी हरकत में आए। दरअसल, कमलाबाई (70) निवासी कुकड़ा जगत तीन मार्च से यहां वृद्धजन वार्ड में भर्ती थी। रविवार की शाम को वह कहीं चली गई। इधर, प्रबंधन दिल्ली की टीम के निरीक्षण की तैयारी में लगा हुआ था, तो उसे इसकी कोई भनक तक नहीं थी। महिला रविवार को वार्ड से निकली। परिसर स्थित सांची पार्लर के सामने चबूतरे पर बैठे बैठे उसकी मौत हो गई। महिला का शव सोमवार दोपहर तक परिसर में ही पड़ा रहा। इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों ने प्रबंधन व कर्मचारियों को दी। लेकिन टीम के निरीक्षण के कारण कोई भी वृद्ध महिला के शव को देखने और शिफ्ट करने नहीं पहुंचा। करीब तीन बजे जब निरीक्षण टीम खाना खाने चली गई, तब ऑटो चालक आसिक खान ने दोबारा पहुंचकर जानकारी दी जिसके बाद महिला के शव को परिसर से उठाया गया तथा मरचुरी कक्ष में रखवाया गया।
एनक्यूएएस एंड मुस्कान के नेशनल एसेसमेंट को लेकर तीन सदस्यीय टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची है। इसे लेकर काफी तैयारियां प्रबंधन ने कर रखी थीं। वार्ड के कर्मचारी व स्टाफ बकायदा मास्क लगाए हुए थे। स्ट्रेचर साफ व चादर बिछी हुई थी। व्यवस्थित कचरा बॉक्स व सूचना देते हुए बोर्ड लगाए गए थे। तीन सदस्यीय टीम तीन दिनों तक निरीक्षण करेगी।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More