Categories: Uncategorized

GWALIOR : एक रात गुजारनी होगी…’ बड़े नेता पर महिला का गंभीर आरोप

महिला नेत्री ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए SSP से की शिकायत, प्रदेश महासचिव ने आरोपों को बताया झूठा…।

मध्यप्रदेश में डर्टी पॉलिटिक्स का मामला सामने आया है। ग्वालियर में एक कांग्रेस नेत्री ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए SSP से शिकायत की है साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो SP ऑफिस में ही आकर आत्मदाह कर लेगी। महिला नेत्री के द्वारा लगाए गंभीर आरोपों पर प्रदेश महासचिव की ओर से भी जवाब आया है और उन्होंने आरोपों को झूठा बताया है।

…तो मेरे साथ एक रात गुजारनी होगी’

मध्यप्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की महिला जिला अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला जिला अध्यक्ष का आरोप है कि साल 2021 से सुनील शर्मा उसे लगातार मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं। तब पार्षद का टिकट देने के बदले उसे सुनील शर्मा के करीबी पार्षद विकास जैन ने ऑफर दिया था कि अगर टिकट चाहिए तो 10 लाख रूपये देने होगें और सुनील शर्मा के साथ एक रात गुजारनी होगी। जब उनकी बात नहीं मानी तो पार्षद का टिकट नहीं दिया गया और अब सुनील शर्मा के लोग उसे बदनाम कर रहे हैं।

आत्मदाह की चेतावनी

महिला नेत्री ने पार्टी के लैटर पैड पर अपनी आपबीती लिखकर एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत के साथ ही महिला नेत्री ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर उसकी शिकायत पर एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं हुई तो वो 7 दिन बाद एसपी ऑफिस में आकर आत्मदाह कर लेगी। इधर कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने सभी आरोपो को निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है उनके खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

4 hours ago