Categories: Uncategorized

DATIA : शादी का दबाव बना रही गर्लफ्रेंड को शादीशुदा प्रेमी ने कर दिया जमीन में दफन..

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के दतिया में एक युवती को उसी शख्स ने मौत के घाट उतारकर कब्रिस्तान में दफना दिया जिसके साथ वो शादी के सपने देख रही थी। युवती का गांव के रहने वाली शादीशुदा युवक से अफेयर चल रहा था। 13 फरवरी को अचानक युवती लापता हो गई थी जिसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है।

शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को दफनाया

दतिया के भगुवापुरा गांव में रहने वाली 23 साल की युवती 13 फरवरी को लापता हो गई थी। परिजन ने उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराते हुए गांव के रहने वाले शंकर राजपूत नाम के युवक पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने आरोपी शंकर को पकड़कर जब उससे पूछताछ की तो चौंका देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी शंकर ने बताया कि उसने हत्या कर युवती के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया है।

शादी का बना रही थी दबाव

आरोपी शंकर ने पूछताछ में बताया कि वो शादीशुदा है और उसका युवती से बीते 2-3 साल से अफेयर चल रहा था। बीते कुछ दिनों से युवती शादी करने का दबाव बनाने लगी थी और धमकी देती थी कि अगर शादी नहीं की तो बदनाम कर देगी और पुलिस में शिकायत करेगी। इसी कारण उसने युवती की हत्या की साजिश रची। वो 13 फरवरी को घुमाने के बहाने युवती को अपने साथ ले गया और हत्या कर उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कब्रिस्तान से युवती का शव बरामद कर लिया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

24 minutes ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

55 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

1 hour ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

1 hour ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago