Home नई दिल्ली दिल्ली-NCR में फर्जी कैंसर दवाओं के बड़े रैकेट का भांडाफोड़: फरीदाबाद से...

दिल्ली-NCR में फर्जी कैंसर दवाओं के बड़े रैकेट का भांडाफोड़: फरीदाबाद से MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 17 लाख की दवाएं जब्त

0

नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की फर्जी और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने फरीदाबाद में सक्रिय 39 वर्षीय डॉक्टर मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है।
रूस से की पढ़ाई, ज्यादा मुनाफे के लिए रचा नेटवर्क
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी ने रूस से MBBS की पढ़ाई की थी और 2014 में भारत लौटा था। फरीदाबाद में अपना अस्पताल चलाने के दौरान उसे वित्तीय घाटा हुआ, जिसके बाद उसने कैंसर की महंगी दवाओं में मिलने वाले भारी मुनाफे के चक्कर में इस अवैध कारोबार में कदम रखा।
फर्जी फर्म और ऑनलाइन माध्यम से सप्लाई
जांच में सामने आया कि आरोपी ने ‘HK Pharma’ नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई थी। वह तुर्की और रूस जैसे देशों से बिना भारत सरकार की अनुमति के लाई गई प्रतिबंधित दवाओं और फर्जी पैकेजिंग वाली वायल को ऑनलाइन व्यापारिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए सप्लाई करता था।
महंगी जीवनरक्षक दवाएं बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 17 लाख रुपये मूल्य की अवैध दवाएं जब्त की हैं। जब्त किए गए स्टॉक में ICLUSIG, DARZALEX और Human Albumin जैसी बेहद महंगी एंटी-कैंसर दवाएं शामिल हैं।
आगे की जांच जारी
क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के पूरे नेटवर्क, फर्जी बिलिंग और सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version