संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता : शिवराम कन्नौज
भाजपा का दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता का लिया संकल्प
शिवराम कन्नौज ने संगठन की एकजुटता, विकास और कार्यकर्ताओं के सम्मान को बताया प्राथमिकता
राहुल सेन मांडव
मो
बाकानेर (मनावर)। भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिले के मनावर विधानसभा का दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन जैनको गार्डन, बाकानेर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं धार लोकसभा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर उपस्थित रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्री शिवराम गोपाल कन्नौज ने की
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया अतिथियों का स्वागत पारंपरिक मादल की थाप के साथ किया गया जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा की असली ताकत : सावित्री ठाकुर
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मनावर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बेहद जांबाज, कर्मठ और समर्पित हैं। वे कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के लिए कार्य करते हैं। चुनाव के दौरान अनेक कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास था कि पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। अब हमारा संकल्प है कि संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा, एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता : शिवराम कन्नौज
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री शिवराम गोपाल कन्नौज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
कहा कि आगामी समय में होने वाले सभी चुनावों में हम सभी को एकजुटता और पूरी ताकत के साथ मिलकर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लेना होगा। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करना चाहिए।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से मजबूत हो रहा संगठन
शिवराम कन्नौज ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के समय से ही संगठन को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर निरंतर सेवा की है। उनके संघर्ष, त्याग, अनुभव और मार्गदर्शन के कारण आज मनावर विधानसभा में भाजपा का परिवार लगातार मजबूत और विस्तृत हो रहा है। हमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों से प्रेरणा लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
मनावर को जिला बनाने एवं सिंचाई व्यवस्था की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी
शिवराम कन्नौज ने क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मनावर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी।
इस दौरान मनावर को जिला बनाने, क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने तथा नहरों के माध्यम से किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और किसानों के हित में इन मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण को किया नमन
अपने संबोधन में शिवराम कन्नौज ने कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा को समर्पित प्रेरणादायी पंक्तियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता न पद की चिंता करता है और न सत्ता के अहंकार में विश्वास रखता है। उसके सीने में संगठन का जज्बा और दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान होता है।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ता संगठन का झंडा थामे रहता है। कभी भूख, कभी बरसात तो कभी गांवों की पगडंडियों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने से संगठन को सींचा है। आज संगठन की जो सफलता दिखाई देती है, उसमें प्रत्येक कार्यकर्ता के संघर्ष और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि संगठन में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी का सम्मान समान है। कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर चलना ही भाजपा की पहचान है। राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।
पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, मादल की थाप पर हुआ स्वागत
दीपावली मिलन समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पारंपरिक मादल की थाप के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज ने पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सम्मान, संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामूहिक रूप से जनसेवा के कार्यों में निरंतर जुटे रहने के संकल्प के साथ हुआ।
