Home मध्य प्रदेश गंजबासौदा में देहात पुलिस का बड़ा धमाका: ₹3 लाख के गहने व...

गंजबासौदा में देहात पुलिस का बड़ा धमाका: ₹3 लाख के गहने व नगदी के साथ 3 शातिर नकबजन गिरफ्तार

0

रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

गंजबासौदा में देहात पुलिस का बड़ा धमाका: ₹3 लाख के गहने व नगदी के साथ 3 शातिर नकबजन गिरफ्तार
गंजबासौदा (विदिशा)। नगर के देहात थाना पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस की इस तत्परता से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) आंकी गई है।
पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के कड़े निर्देशों और एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बासौदा देहात जय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घटना के दिन से ही दिन-रात एक करके साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए थे।
सीसीटीवी और मुखबिर के जाल में उलझे चोर
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण और ₹72,000 नगद समेत कुल ₹3 लाख का मशरूका बरामद कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version